राजधनवार. शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गत वर्ष आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. परीक्षा में धनवार के छह विद्यालयों के लगभग 630 बच्चों ने भाग लिया था. परीक्षा परिणाम में डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल के कौशल त्रिवेदी, राहुल यादव व सोनू कुमार ने 91 अंक प्राप्त कर प्रथम व कुंदन कुमार ने 90 अंक लाकर द्वितीय व अफसाना बानो ने 88 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. वर्ग अष्टम में विशाल अग्रवाल, रमन राज, रिया राज, सुधा कुमारी व वर्ग नवम के पायल कुमारी व राजीव रंजन ने भी बेहतर अंक लाया है. आदर्श मध्य विद्यालय के वर्ग आठ के बजरंगी कुमार, मनीष कुमार व सत्यवीर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. यह जानकारी परीक्षा की संचालिका अनिता साहू ने दी है. मौके पर सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, इंदु देवी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे.
संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजधनवार के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन
राजधनवार. शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गत वर्ष आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है. परीक्षा में धनवार के छह विद्यालयों के लगभग 630 बच्चों ने भाग लिया था. परीक्षा परिणाम में डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल के कौशल त्रिवेदी, राहुल यादव व सोनू कुमार ने 91 अंक प्राप्त कर […]
