प्रवचन सुनने को बाबा केनारीनाथ धाम में उमड़ रहे शिवभक्तगांडेय. अष्ट अध्याय रुद्र पाठ के श्रवण से हर संकट दूर होते हैं. यह बातें बाबा केनारीनाथ धाम में अष्ट अध्याय रुद्र पाठ के क्रम में अयोध्या से आये श्रीमद्भागवत के राष्ट्रीय कथावाचक मानस ममर्ज्ञ महंत रामकिंकर दास महाराज ने कही. श्री रामकिंकर ने कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था हर इनसान की होती है लेकिन इसका अलग-अलग रुप व भक्ति होता है. मौके पर मानस कोकिला आराधना शास्त्री ने भी अपने संगीतमय प्रवचन से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया. प्रवचन सुनने आसपास के सैकड़ों भक्त बाबा केनारीनाथ धाम पहुंचे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर उत्थान समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण चौधरी, पंडित गोविंद पांडेय, प्रखंड प्रमुख अंजु देवी, चिंतामणि मंडल, भोला मंडल, बजरंगी साव, अशोक मंडल, विनोद राम, जागेश्वर पंडित, महानंद साव आदि जुटे हुए हैं. राष्ट्रीय कलाकार प्रदीप व सुरभि का कार्यक्रम आजबाबा केनारीनाथ धाम मंदिर उत्थान समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण चौधरी ने बताया कि महा शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार की रात को यहां राष्ट्रीय कलाकार प्रदीप राम व सुरभि का भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
अष्ट अध्याय रुद्र पाठसे दूर होते हैं संकट : रामकिंकर
प्रवचन सुनने को बाबा केनारीनाथ धाम में उमड़ रहे शिवभक्तगांडेय. अष्ट अध्याय रुद्र पाठ के श्रवण से हर संकट दूर होते हैं. यह बातें बाबा केनारीनाथ धाम में अष्ट अध्याय रुद्र पाठ के क्रम में अयोध्या से आये श्रीमद्भागवत के राष्ट्रीय कथावाचक मानस ममर्ज्ञ महंत रामकिंकर दास महाराज ने कही. श्री रामकिंकर ने कहा कि […]
