Giridih News :विशेष जांच अभियान में 30 टोटो पकड़ाये

Giridih News :एसडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 30 टोटो को बिना कागजात परिचानल करते हुए पकड़ाये.

अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह के निर्देश पर जिले में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में शुक्रवार को नटराज चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से टोटो वाहनों की विशेष जांच की गयी. अभियान के दौरान कागजात के अभाव में 30 टोटो वाहन पकड़े गये. चालान काट कर चालकों को भविष्य में सभी वैध कागजात के साथ वाहन चलाने की नसीहत दी गयी. अभियान में यातायात प्रभारी दुगन टोपनो, मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल, गौरी शंकर, मो इरफान सहित यातायात पुलिस के जवान भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना वैध कागजातों के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >