उड़नदस्ता ने की पोस्टर की सघन जांच
गिरिडीह. उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट राहुल प्रसाद गुप्ता ने गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग एवं गिरिडीह-जमुआ भाया रानीखावा मार्ग के कई स्थानों पर जाकर बैनर-पोस्टर की सघन जांच की. श्री गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता कोषांग को दोनों सड़कों के कई स्थानों पर सरकारी जमीन में बैनर-पोस्टर टंगे होने की सूचना मिली थी. उन्होंने पीरटांड़ के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 27, 2014 6:03 PM
गिरिडीह. उड़नदस्ता के मजिस्ट्रेट राहुल प्रसाद गुप्ता ने गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग एवं गिरिडीह-जमुआ भाया रानीखावा मार्ग के कई स्थानों पर जाकर बैनर-पोस्टर की सघन जांच की. श्री गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता कोषांग को दोनों सड़कों के कई स्थानों पर सरकारी जमीन में बैनर-पोस्टर टंगे होने की सूचना मिली थी. उन्होंने पीरटांड़ के एएसआइ इंद्रदेव प्रसाद सिंह एवं पुलिस बल के साथ दोनों सड़कों पर सघन जांच की. जांच के दौरान बैनर-पोस्टर नहीं मिले. उन्होंने गुरुवार को भी अभियान जारी रहने की बात कही.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 12:55 AM
January 14, 2026 12:51 AM
January 14, 2026 12:48 AM
January 14, 2026 12:44 AM
January 14, 2026 12:38 AM
January 14, 2026 12:30 AM
January 14, 2026 12:28 AM
January 14, 2026 12:25 AM
January 14, 2026 12:21 AM
January 14, 2026 12:17 AM
