Giridih News: बिहार ले जाई जा रही 829 बोतल शराब समेत दो कार जब्त, दो गिरफ्तार

Giridih News: एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर रोहित महतो और लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस के हत्थे चढ़े गाड़ी ड्राइवर क्रमशः जमुआ थाना क्षेत्र के बरबटिया गांव के निवासी मो फैजल ( 22 ) और दूसरा ड्राइवर बोकारो के रोहन कुमार ( 25 ) के रूप में पहचान की गयी है.

लोकाय नयनपुर की पुलिस ने सोमवार की देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकाय नयनपुर थाना के पास छापेमारी कर दो कार से तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब की 829 बोतलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर रोहित महतो और लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस के हत्थे चढ़े गाड़ी ड्राइवर क्रमशः जमुआ थाना क्षेत्र के बरबटिया गांव के निवासी मो फैजल ( 22 ) और दूसरा ड्राइवर बोकारो के रोहन कुमार ( 25 ) के रूप में पहचान की गयी है. मामले को लेकर लोकाय नयनपुर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद व थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार नंबर के स्कॉर्पियो और झारखंड के धनबाद जिला के नंबर की हुंडई कार से शराब का खेप चन्दौरी, पलमरूआ व लोकाय नयनपुर थाना और थानसिंहडीह के रास्ते से बिहार के जमुई ले जाने की गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिसरी के पुलिस इंस्पेक्टर रोहित महतो और लोकाय नयनपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी को कार्रवाई के लिए आदेश दिया. इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी फौरन सदल बल थाना के सामने सड़क पर आ धमके और गाड़ियों की तलाशी करने लगे. इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो और हुंडई कार पलमरुआ की ओर से आ रही थी, जिसे रुकवाकर दोनों गाड़ियों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ही पुलिस ने स्कॉर्पियो और हुंडई कार से कई पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और दो ड्राइवरों को भी मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अवैध अंग्रेजी शराब लदी दौ कारों को भी जब्त कर थाना ले आयी. दोनों गाड़ियों से 829 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. उक्त सभी अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलों में सेल ओनली फोर झारखंड लिखा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >