दो पक्षों में जमकर मारपीट, 13 घायल
भेलवाघाटी. धान काटने के सवाल पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कसोइया गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी. घटना में प्रथम पक्ष से गिरधारी यादव, दशरथ यादव, माथुर यादव, सुदामा यादव, नरेश यादव, कामेश्वर यादव, मंटू यादव व रेखा देवी घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से तुलो यादव, विनोद […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 20, 2014 8:03 PM
भेलवाघाटी. धान काटने के सवाल पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कसोइया गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी. घटना में प्रथम पक्ष से गिरधारी यादव, दशरथ यादव, माथुर यादव, सुदामा यादव, नरेश यादव, कामेश्वर यादव, मंटू यादव व रेखा देवी घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से तुलो यादव, विनोद यादव, दिनेश यादव, सुदमिया देवी घायल हुए. प्रथम पक्ष के गिरधारी यादव ने कहा कि वह धान काटने के लिए खेत पर पहुंचे थे. इसी बीच तुलो यादव वगैरह ने धान काटने से रोका और दोनों ओर से मारपीट हुई. सभी घायलों का इलाज देवरी पीएचसी में चल रहा है. प्रथम पक्ष के गिरधारी यादव की ओर से भेलवाघाटी थाना में कांड संख्या 40/14 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 11:40 PM
January 15, 2026 11:38 PM
January 15, 2026 11:35 PM
January 15, 2026 11:34 PM
January 15, 2026 11:32 PM
January 15, 2026 10:51 PM
January 15, 2026 10:48 PM
January 15, 2026 10:46 PM
January 15, 2026 10:42 PM
January 15, 2026 10:38 PM
