बीडीओ ने आधार नंबर की इंट्री पर दिया जोर
गिरिडीह. सदर प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार ने शनिवार को पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में आधार कलेक्शन की समीक्षा की गयी और शत-प्रतिशत आधार नंबर की एमआइएस इंट्री करने पर जोर दिया. इस बाबत पंचायत वार लक्ष्य भी निर्धारित किये गये. बीडीओ ने कहा कि रोजगार सेवक पंचायतों में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 8, 2014 11:03 PM
गिरिडीह. सदर प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार ने शनिवार को पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में आधार कलेक्शन की समीक्षा की गयी और शत-प्रतिशत आधार नंबर की एमआइएस इंट्री करने पर जोर दिया. इस बाबत पंचायत वार लक्ष्य भी निर्धारित किये गये. बीडीओ ने कहा कि रोजगार सेवक पंचायतों में जाकर मनरेगा मजदूरों को प्रशिक्षण देंगे. 15 नवंबर तक प्रशिक्षण का काम पूरा कर लेना है और नौ दिसंबर तक एमआइएस इंट्री हो जानी चाहिए. बीडीओ ने कहा कि अब तक 1137 मजदूरों की इंट्री हो चुकी है. इस दौरान बीडीओ ने इंदिरा आवास, पंचायत भवन निर्माण की भी समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा के तहत पूर्ण हो चुके योजनाओं की फोटो अप लोडिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में बीपीओ हेमलता कुमारी, कनीय अभियंता सहेंद्र कुमार व विनोद राम आदि मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 4:21 PM
January 14, 2026 4:18 PM
January 14, 2026 4:14 PM
January 14, 2026 4:12 PM
January 14, 2026 4:09 PM
January 14, 2026 4:06 PM
January 14, 2026 3:58 PM
January 14, 2026 3:55 PM
January 14, 2026 12:55 AM
January 14, 2026 12:51 AM
