उसरी वाटर फॉल में डूबने से कोलकाता के युवक की मौत

गिरिडीह : गिरिडीह-टुंडी रोड स्थित उसरी फॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे कोलकाता के एक युवक की मौत डूबने से हो गयी. घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है. मृतक सुनील सिंह (40) कोलकाता के गिरीश पार्क का रहनेवाला था. कोलकाता से 60 ऑटो चालक का दल रविवार को बस से गिरिडीह के उसरी वाटर फॉल […]

गिरिडीह : गिरिडीह-टुंडी रोड स्थित उसरी फॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे कोलकाता के एक युवक की मौत डूबने से हो गयी. घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है. मृतक सुनील सिंह (40) कोलकाता के गिरीश पार्क का रहनेवाला था. कोलकाता से 60 ऑटो चालक का दल रविवार को बस से गिरिडीह के उसरी वाटर फॉल में पिकनिक मनाने आया था.

इसमें सुनली भी शामिल था, यहां पहुंचने के बाद सुनील फॉल में नहाने लगा और फिसल कर गहरे पानी में डूब गया. उसे डूबता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास शुरू कर दिया. काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया. गंभीर हालत में उसके दोस्त उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के दोस्तों से बात कर मृतक सुनील सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, सुनील की मौत के बाद उसके दोस्तों का रो-रो कर बुरा हाल था. सदर अस्पताल में पहुंचे सुनील के दोस्तों का कहना था कि सभी कोलकाता में ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सभी दोस्तों ने मिलकर गिरिडीह के उसरी फॉल में पिकनिक मनाने का निर्णय लिया और रविवार को हमलोग यहां पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >