डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बिरहोडीह गांव से तीन दिन पूर्व भागा प्रेमी युगल शनिवार को थाना पहुंचा. पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों को थाना बुलाया. सूचना पाकर डुमरी उप प्रमुख उषा देवी और प्रेमी युगल के परिजन थाना पहुंचे. परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गये. इस पर थाना में दोनों के परिजन भी शादी के लिए राजी हो गये.
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की शादी करायी
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के बिरहोडीह गांव से तीन दिन पूर्व भागा प्रेमी युगल शनिवार को थाना पहुंचा. पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों को थाना बुलाया. सूचना पाकर डुमरी उप प्रमुख उषा देवी और प्रेमी युगल […]

इस पर पुलिस ने युवक व युवती को पंचायत प्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद दोनों के परिवारवालों ने गांव के एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी. बता दें कि बिरहोडीह निवासी आलम रविदास का पुत्र दिलीप कुमार तीन दिन पूर्व इसी गांव के एक युवती को लेकर फरार हो गया था. युवती के परिजनों ने दिलीप कुमार के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी.