गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में सोमवार को खेत के नाले में मिले शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक जमुआ थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा निवासी सुकर महतो है. मंगलवार को सुकर महतो का पुत्र परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा और शव की शिनाख्त की. इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
नाले से बरामद अज्ञात शव की हुई पहचान
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में सोमवार को खेत के नाले में मिले शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक जमुआ थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा निवासी सुकर महतो है. मंगलवार को सुकर महतो का पुत्र परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा और शव की शिनाख्त की. इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने […]

मुफस्सिल थाना में इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक के पुत्र धनेश्वर वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुकर महतो अपनी बेटी के ससुराल बिरनी थाना क्षेत्र के नगलो जाने की बात कह 29 दिसंबर को दिन के 11.30 बजे घर से निकले थे.
उस दिन रात लगभग आठ बजे तक जब वे नहीं पहुंचे तो रात में ही उनकी खोजबीन शुरू की गयी. सोमवार की शाम सोशल मीडिया से पता चला कि बरहमसिया में एक शव मिला है जो सदर अस्पताल गिरिडीह में है. इसके बाद वह यहां आए तो देखा कि शव उनके पिता का है. धनेश्वर ने बताया कि उनके पिता शराब का सेवन करते थे.
ज्ञात हो कि सोमवार को पुलिस ने अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया था. मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सदर अस्पताल में रखवा दिया था. मंगलवार को शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को शव सौंप दिया गया.
अज्ञात लाश का किया गया अंतिम संस्कार
गिरिडीह. चार दिनों पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह से बरामद अज्ञात लाश का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुफस्सिल पुलिस ने करवा दिया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है. बताया जाता है कि बरवाडीह बाल्टी फैक्ट्री के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ था.
जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा गया था. किसी के द्वारा उसकी पहचान नहीं किये जाने पर अंतत: पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया.