सियाटांड़-गोलहैया पथ पर लावारिस ऑटो बरामद

सियाटांड़ : जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सियाटांड़-गोलहैया मुख्य मार्ग पर स्थित बरमसिया मोड़ के पास रविवार को एक लावारिस ऑटो मिला है. नवडीहा पुलिस ऑटो को थाना ले गयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात लगभग आठ बजे एक व्यक्ति एक नया ऑटो लेकर यहां पहुंचा था. इसके बाद […]

सियाटांड़ : जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सियाटांड़-गोलहैया मुख्य मार्ग पर स्थित बरमसिया मोड़ के पास रविवार को एक लावारिस ऑटो मिला है. नवडीहा पुलिस ऑटो को थाना ले गयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात लगभग आठ बजे एक व्यक्ति एक नया ऑटो लेकर यहां पहुंचा था. इसके बाद वह बरमसिया मोड़ के पास ऑटो को खड़ा कर कहीं चला गया.

इसके बाद रात भर ऑटो की खोज खबर लेने कोई नहीं आया. सुबह आठ बजे स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवडीहा पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ऑटो जब्त कर नवडीहा ओपी ले गयी.
बताया जाता है कि ऑटो का नंबर भी नहीं है. इधर नवडीहा पुलिस ने कहा है कि ऑटो मालिक का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >