पांच के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी हुई दर्ज

गिरिडीह : विधुत विभाग ने बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद किया गया है. नामजदों में बेरगी के अनिल वर्मा, जनार्धन प्रसाद वर्मा, दुधपनिया की संतोषी मुर्मू, फुलजोरी के अशोक वर्मा व करण कुमार शामिल हैं. यह प्राथमिकी विभाग के कनीय अभियंता गोविंद कुमार […]

गिरिडीह : विधुत विभाग ने बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद किया गया है. नामजदों में बेरगी के अनिल वर्मा, जनार्धन प्रसाद वर्मा, दुधपनिया की संतोषी मुर्मू, फुलजोरी के अशोक वर्मा व करण कुमार शामिल हैं. यह प्राथमिकी विभाग के कनीय अभियंता गोविंद कुमार महतो के आवेदन पर दर्ज की गयी है. यह जानकारी मुफस्सिल पुलिस ने दी.

मारपीट में सास-बहू घायल

गिरिडीह. मारपीट में सास-बहू घायल हो गयीं. इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ की है. घायलों में इंदू वर्मा व उसकी सास गीता देवी हैं. घायलों ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में विजय वर्मा एवं फुलवा देवी ने मारपीट की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >