इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, हंगामा

गिरिडीह : इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद इलाज कराने आयी एक महिला की क्लिनिक में ही मौत हो गयी. इससे मृतका के परिजन आक्रोशित हो गये और हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित लोग क्लिनिक के कर्मियों के साथ मारपीट करने के उतारू थे धक्का-मुक्की भी की, लेकिन कुछ परिजनों ने ही हस्तक्षेप कर […]

गिरिडीह : इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद इलाज कराने आयी एक महिला की क्लिनिक में ही मौत हो गयी. इससे मृतका के परिजन आक्रोशित हो गये और हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित लोग क्लिनिक के कर्मियों के साथ मारपीट करने के उतारू थे धक्का-मुक्की भी की, लेकिन कुछ परिजनों ने ही हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत करवाया. मृतका के पति ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

घटना नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में संचालित डॉ. गोविंद प्रसाद के क्लिनिक में दोपहर करीब एक बजे घटी. मृतका के पति शंकर प्रसाद वर्मा ने कहा कि वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेको लालपुर गांव के निवासी हैं. उनकी पत्नी रिंकू वर्मा (28 वर्ष) को सिर में दर्द और हल्की बुखार की शिकायत थी. उसका इलाज कराने के लिए दोपहर करीब 12 बजे उसे लेकर वह शास्त्रीनगर डॉ. गोविंद प्रसाद के क्लिनिक में पहुंचे. चिकित्सक से इलाज कराया.

चिकित्सक ने जांच के लिए ब्लड का सैंपल देने को कहा. ब्लड दिया भी गया. इसके बाद कंपाउंडर को एक इंजेक्शन लगाने को कहा गया. कहा है कि इंजेक्शन लगाते ही उसे चक्कर आने लगा और उल्टी होने जैसा लगा तो कंपाउंडर ने उसे बाहर कर दिया. बाहर आने के बाद वह उल्टी नहीं कर पायी. अचानक उसके मुंह से झाग के साथ पानी आया और वह बेहोश हो गयी, तुरंत चिकित्सक को बुलाया गया. चिकित्सक ने पुन: उसे देखते ही उसकी मौत हो जाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >