गिरिडीह : महुआ शराब के साथ एक पकड़ाया

गिरिडीह : पचंबा थाना पुलिस ने थाना इलाके के चैताडीह में छापेमारी कर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी गडरमा का रहनेवाला है. उसके पास से 36 लीटर शराब बरामद की गयी है. थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि गडरमा की […]

गिरिडीह : पचंबा थाना पुलिस ने थाना इलाके के चैताडीह में छापेमारी कर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी गडरमा का रहनेवाला है. उसके पास से 36 लीटर शराब बरामद की गयी है.

थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि गडरमा की तरफ से अवैध शराब इलाके में पहुंचाया जा रही है. इस सूचना पर रविवार को छापेमारी कर शराब के साथ सुरेंद्र माली को गिरफ्तार किया गया. कहा कि इसके अलावा शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सूचना एकत्र की जा रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में वाहनों की जांच भी तेज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >