एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं बाइक सवार अपराधी

कहीं झपट्टा मार कर महिलाओं से हो रही है छिनतई, तो कहीं रिवाॅल्वर के बल पर लूट गिरिडीह : जिले में बाइक पर सवार अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कहीं राहगीरों से छिनतई की जा रही है तो कहीं रिवाल्वर की नोंक पर लूटपाट हो रही है. हाल के […]

कहीं झपट्टा मार कर महिलाओं से हो रही है छिनतई, तो कहीं रिवाॅल्वर के बल पर लूट

गिरिडीह : जिले में बाइक पर सवार अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कहीं राहगीरों से छिनतई की जा रही है तो कहीं रिवाल्वर की नोंक पर लूटपाट हो रही है. हाल के दिनों में जमुआ, नवडीहा, हीरोडीह व बेंगाबाद थाना इलाके में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं.
जमुआ व नवडीहा ओपी इलाके में जो घटना घटी उसमें सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने महिलाओं को अपना निशाना बनाया . वहीं बुधवार को बेंगाबाद थाना इलाके में घटित घटना में अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर सीएसपी संचालक से लूट कर ली. इन घटनाओं के बाद अपराधियों की पहचान नहीं की जा सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >