चोरी के आरोप में बाइक समेत चालक को पुलिस को सौंपा

बेंगाबाद : बेंगाबाद पंचायत के हाड़ोडीह गांव में लोगों ने बाइक चोरी के आरोप में एक आदमी को बाइक के साथ बुधवार को पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में बाइक मालिक नंदलाल सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के समय फुरसोडीह निवासी उनका एक दोस्त ससुराल जाने के लिए उनकी नयी अपाची बाइक मांगकर […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद पंचायत के हाड़ोडीह गांव में लोगों ने बाइक चोरी के आरोप में एक आदमी को बाइक के साथ बुधवार को पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में बाइक मालिक नंदलाल सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के समय फुरसोडीह निवासी उनका एक दोस्त ससुराल जाने के लिए उनकी नयी अपाची बाइक मांगकर ले गया था.
शाम को दोस्त के घर के सामने से उक्त बाइक चोरी हो गयी थी. इस संबंध में थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था. इधर बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति उसी रंग की नयी अपाची से लुप्पी-बेंगाबाद पथ से गुजर रहा था. शक होने पर नंदलाल सिंह ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे रोक लिया. पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम कोदो मुर्मू, पता भलकुदर पंचायत के विजयपुर बताया.
उसने कहा कि बाइक उसके पुत्र ने खरीदी है. इधर बाइक की पहचान से संतुष्ट होने के बाद नंदलाल सिंह बाइक व उक्त व्यक्ति को थाना ले गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >