बाइक चोरी व दंगा में शामिल अभियुक्त पकड़ाया

गिरिडीह : बाइक की चोरी व दंगा कांड के एक अभियुक्त को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना इलाके के कसाई मुहल्ला निवासी मो. जमील कुरैशी है. जमील की गिरफ्तारी थाना प्रभारी आदिकांत महतो के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने की है. इस संबंध में थाना प्रभारी आदिकांत […]

गिरिडीह : बाइक की चोरी व दंगा कांड के एक अभियुक्त को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त नगर थाना इलाके के कसाई मुहल्ला निवासी मो. जमील कुरैशी है. जमील की गिरफ्तारी थाना प्रभारी आदिकांत महतो के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार ने की है.

इस संबंध में थाना प्रभारी आदिकांत ने बताया कि जमील दंगा के साथ-साथ दो बाइक की चोरी का अभियुक्त है. पुलिस को इसकी तलाश कई दिनों से थी. इस बीच शुक्रवार को गुप्त सूचना के बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. जमील से बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है. कुछ जानकारी मिली है जिस पर काम किया जा रहा है. जमील को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >