बेलन से मारकर किया था जख्मी बाद में आग लगा कर दी थी हत्या

पति की हत्या में पत्नी दोषी करार सजा के बिंदु पर 25 नवंबर को अदालत करेगी सुनवाई गिरिडीह : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने पति की हत्या में पत्नी को दोषी करार दिया है. गुरुवार को डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो की बेबी देवी (पति रघु ठाकुर) को भादवि की धारा 302 […]

पति की हत्या में पत्नी दोषी करार

सजा के बिंदु पर 25 नवंबर को अदालत करेगी सुनवाई
गिरिडीह : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने पति की हत्या में पत्नी को दोषी करार दिया है. गुरुवार को डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो की बेबी देवी (पति रघु ठाकुर) को भादवि की धारा 302 एवं 201 में दोषी ठहराया है. अदालत ने सजा पर सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तिथि निर्धारित की है.
अदालत ने दोषी ठहराये जाने के बाद बेबी देवी का बेल बांड को कैंसिल कर दिया और न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया. यह घटना 13 मार्च 2017 को डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो गांव में घटित हुई थी. बेबी देवी पर अपने पति को बेलन से मारकर जख्मी कर जलाकर मार डालने का आरोप है. इस संबंध में मृतक की मां कुलगो की सोहवा देवी (पति स्व़ भंदर ठाकुर) के फर्द बयान पर डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
क्या था फर्द बयान में : फर्द बयान में सोहवा ने कहा था कि 13 मार्च को रात नौ बजे वह गोतनी चंपा देवी (पति बीरबल ठाकुर) के घर होली के अवसर पर गयी थी तथा खाना खाने के बाद वहीं सो गयी. रात लगभग दो बजे उसके भैंसूर के बेटे शंकर ठाकुर के कमरा की एसबेस्टस शीट में ईंट गिरने का आवाज आयी. यह सुनकर शंकर ठाकुर ने बाहर निकलकर देखा तो उसकी छत पर उसकी बहू बेबी देवी खड़ी है तथा घर के आंगन में आग जल रही है. बाद में वह तथा भैंसूर के परिवार के लोग घर गये तो देखा कि उसके आंगन में उसका पुत्र 40 वर्षीय रघु ठाकुर जल रहा है जो मृत अवस्था में है.
पता करने पर उसके पुत्र रघु के बेटे 12 वर्षीय महेश ठाकुर ने बताया कि रात में लगभग 10 बजे मम्मी-पापा में लड़ाई-झगड़ा हुआ था. मम्मी ने पापा को बेलन से माथा में मारा था. इस कारण पापा के सर से खून गिरने लगा और वे आंगन में जाकर सो गये तथा हमलोग भी सो गये. फर्द बयान में कहा गया था कि पूर्व में भी उसकी बहू बेबी देवी लड़ाई झगड़ा कर उसके पुत्र रघु ठाकुर को प्रताड़ित करती रहती थी. संभवत: उसके पुत्र को बेलन से मारकर जख्मी कर बेबी देवी ने आग लगाकर हत्या कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >