नौ दिन बाद हुई मोटर की मरम्मत, जलापूर्ति आज से

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बालोडिंगा पीट के जले हुए मोटर को दुरुस्त कर बुधवार को लगा दिया गया. गुरुवार से क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी. छठ के बाद इस पीट के मोटर में खराबी आने से पपरवाटांड़ सीसीएल कॉलोनी, पपरवाटांड़ बस्ती में जलापूर्ति बाधित थी. पानी के लिए लोगों को यहां-वहां […]

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बालोडिंगा पीट के जले हुए मोटर को दुरुस्त कर बुधवार को लगा दिया गया. गुरुवार से क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी.

छठ के बाद इस पीट के मोटर में खराबी आने से पपरवाटांड़ सीसीएल कॉलोनी, पपरवाटांड़ बस्ती में जलापूर्ति बाधित थी. पानी के लिए लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ रहा था. इधर बुधवार को जले मोटर की मरम्मत के बाद उसे पीट में डाला गया. सीसीएल अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह से जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >