सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गया जेल

रविवार की रात एक आदिवासी महिला के साथ तीन युवकों ने किया था दुष्कर्म पीड़िता ने की जेल भेजे जानेवाले आरोपी की पहचान गिरिडीह : आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी बिशनपुर निवासी राजा शेख को पचंबा पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने […]

रविवार की रात एक आदिवासी महिला के साथ तीन युवकों ने किया था दुष्कर्म

पीड़िता ने की जेल भेजे जानेवाले आरोपी की पहचान
गिरिडीह : आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी बिशनपुर निवासी राजा शेख को पचंबा पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने की है. बताया कि जिस युवक को जेल भेजा गया, उसकी पहचान पीड़िता ने की है.
रविवार को अपने दो रिश्तेदारों के साथ गोशाला मेला घुमने आयी एक महिला देर रात को होटल से खाना लेकर गोशाला के पीछे बैठकर खाना खा रही थी. तभी हाथ में डंडा लिए तीन युवक पहुंचे. तीनों ने पहले महिला व उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की. उसके बाद महिला को जबरन उठाकर जंगल की ओर ले गये. जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद सोमवार की अल सुबह महिला किसी तरह पचंबा पहुंची जहां उनके रिश्तेदार मिले.
इसके बाद घटना की जानकारी पचंबा पुलिस को दी गयी. महिला ने फर्द बयान में तीन अज्ञात युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. इस क्रम में शक के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा. पीड़िता द्वारा उसकी पहचान करने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसे जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि जिस युवक को जेल भेजा गया है उसने अपने साथियों का नाम नहीं लिया है. अभी मामले की जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >