महा जनपंचायत की तैयारी में जुटा जलसहिया संघ

गिरिडीह : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ 17 नवंबर को आहूत महा जनपंचायत कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है. यह कार्यक्रम कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में होना है. आयोजन को ले संघ की बैठक शुक्रवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एतवारी महतो व संचालन जिला मंत्री गायत्री देवी ने किया. राष्ट्रीय […]

गिरिडीह : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ 17 नवंबर को आहूत महा जनपंचायत कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है. यह कार्यक्रम कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में होना है. आयोजन को ले संघ की बैठक शुक्रवार को महासंघ भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एतवारी महतो व संचालन जिला मंत्री गायत्री देवी ने किया.

राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक सिंह ने कहा कि इन्हें मात्र एक हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है. इसके विरोध में जलसहिया संघ ने महा जनपंचायत कार्यक्रम आहूत किया है. प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से जलसहिया भाग लेगी. मौके पर रूपलाल महतो रिंकू देवी, मंटू साव, सरिता देवी, वंदनी देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, पूर्णिमा देवी, विद्या देवी, पूनम पांडेय ने भी अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >