शहर के कई इलाकों में आज जलापूर्ति नहीं

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा खंभा गिर जाने से महादेव तालाब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली बाधित रही. इस वजह से सोमवार को इस प्लांट से पेयजलापूर्ति प्रभावित रहेगी. निगम के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि भारी बारिश की वजह से महादेव तालाब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट […]

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा खंभा गिर जाने से महादेव तालाब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली बाधित रही. इस वजह से सोमवार को इस प्लांट से पेयजलापूर्ति प्रभावित रहेगी. निगम के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि भारी बारिश की वजह से महादेव तालाब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे रविवार की अहल सुबह बिजली का खंभा गिर गया.

इसकी सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर बिजली कटवायी गयी. इस बीच उक्त खंभा को खड़ा किया गया. इस बीच बिजली मिस्त्री का कहना था कि एक अन्य बिजली का पोल गिरने की स्थिति में हैं.
श्री कुमार ने बताया कि जब बिजली पोल गिरने की स्थिति में है तो उसे दुरुस्त किया जाना चाहिए,लेकिन इस दिशा में विभाग कोई ध्यान नहीं दिया. इस कारण आज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति बाधित रही. उन्होंने बताया कि सोमवार को हुट्टी बाजार, कोलडीहा, बड़ा चौक आदि क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति प्रभावित रहेगी. उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >