फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में बर्खास्त शिक्षिका गिरफ्तार

बेंगाबाद : फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका (बर्खास्त) को बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मामला थाना कांड संख्या 217/06 से संबंधित है. नगीना सिंह रोड गिरिडीह निवासी मधु भारती वर्ष 2006 में मध्य विद्यालय फुफंदी में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थापित थी. जांच के […]

बेंगाबाद : फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने की आरोपी शिक्षिका (बर्खास्त) को बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया. मामला थाना कांड संख्या 217/06 से संबंधित है. नगीना सिंह रोड गिरिडीह निवासी मधु भारती वर्ष 2006 में मध्य विद्यालय फुफंदी में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थापित थी. जांच के क्रम में उसका शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था.

जांच के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उपसचिव निगरानी ने पत्र जारी (पत्रांक 1645, 20 अप्रैल 2006) कर डीएसइ गिरिडीह को उक्त शिक्षिका का प्रमाण पत्र फर्जी होने की जानकारी दी थी. इसके बाद तत्कालीन डीएसइ ने उक्त शिक्षिका को बर्खास्त करते हुए (पत्रांक 944 दिनांक 02 जून 2006) प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था.
वरीय अधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन बीइइओ पुरुषोतम रमाकांत पांडेय ने सहायक शिक्षिका मधु भारती (पति अतुल आनंद, पिता बालगोविंद मंडल पता इटवा जिला मुंगेर बिहार, वर्तमान पता नगीना सिंह रोड गिरिडीह) के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी की सूचना के बाद से शिक्षिका विद्यालय छोड़कर फरार हो गयी थी. कई बार पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.
इधर, न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नगीना सिंह रोड स्थित उसके आवास से शिक्षिका मधु भारती को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. मेडिकल जांच हो चुकी है. उसे जेल भेजा जायेगा.
वर्ष 2006 में मध्य विद्यालय फुफंदी में सहायक शिक्षिका के पद पर थी पदस्थापित
जांच में फर्जी निकला था शैक्षणिक प्रमाण पत्र
2004 में हुई थी नियुक्ति
गिरफ्तार आरोपी शिक्षिका मधु भारती ने कहा कि वर्ष 2004 में उसकी नियुक्ति बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई थी. बताया कि वर्ष 2006 में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की बात बताकर उसे बर्खास्त किया गया था. तब से वह अपने घर पर ही रह रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >