महिला की मौत के मामले में समझौता

बस की चपेट में आकर महिला की हुई थी मौत बगोदर थाना क्षेत्र की औरा पंचायत में बुधवार को घटी थी घटना बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र की औरा पंचायत के घुट्टीबार में संत पॉल्स हाई स्कूल की बस कीके चपेट में आने महिला की मौत के मामले में मृतका के परिजनों को बस मालिक […]

बस की चपेट में आकर महिला की हुई थी मौत

बगोदर थाना क्षेत्र की औरा पंचायत में बुधवार को घटी थी घटना
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र की औरा पंचायत के घुट्टीबार में संत पॉल्स हाई स्कूल की बस कीके चपेट में आने महिला की मौत के मामले में मृतका के परिजनों को बस मालिक ने गुरुवार देर शाम मुआवजा राशि का भुगतान किया . इसे लेकर गुरुवार को देर शाम को ग्रामीणों के साथ बैठक भी हुई. बैठक में आपसी सुलहनामा करते हुए मृतका उर्मिला देवी के बेटे को चार लाख रुपये का भुगतान किया गया.
भुगतान की गयी राशि में 50 हजार नगद और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के दो चेक तथा 50 हजार रुपये का एक चेक दिया गया. मौके पर नवीन कुमार चौरसिया, अमजद खान, शंभू यादव समेत कई लोग शामिल थे. बुधवार की दोपहर तीन बजे संत पॉल्स हाई स्कूल औरा की बस बच्चों को गांव छोड़ने गयी थी. इसी क्रम में बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >