बच्चा चाेर के संदेह पर मानसिक रोगी को पकड़ा

मुखिया व थाना प्रभारी की सर्तकता से बचा युवक मामला गांडेय थानाक्षेत्र की बरमसिया वन पंचायत का गांडेय : बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों के चंगुल में फंसा एक मानसिक रोगी मुखिया व थाना प्रभारी की सर्तकता से बचा गया. मामला गांडेय थाना क्षेत्र की बरमसिया वन पंचायत का है.रविवार की शाम एक युवक […]

मुखिया व थाना प्रभारी की सर्तकता से बचा युवक

मामला गांडेय थानाक्षेत्र की बरमसिया वन पंचायत का
गांडेय : बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों के चंगुल में फंसा एक मानसिक रोगी मुखिया व थाना प्रभारी की सर्तकता से बचा गया. मामला गांडेय थाना क्षेत्र की बरमसिया वन पंचायत का है.रविवार की शाम एक युवक गिरिडीह-मधुपुर ट्रेन से सिजुआ हॉल्ट में उतर गया. इसके बाद वह सिजुआ-नइटांड़ इलाके में घुस गया और कुछ खाने के लिये पैसे मांगने लगा. इसी बीच उसके बच्चा चोर होने के संदेह पर ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और कड़ाई से पूछताछ करने लगे.
सूचना पाते ही स्थानीय मुखिया पवन राय घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और उक्त युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर थाना लाया. इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथम दृष्टया युवक मानसिक रोगी है और अपना नाम राजा, पिता का नाम राजा, गांव का नाम राजा के अलावा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है. कहा कि युवक के फोटो के माध्यम से उसकी पहचान व पता के बारे में तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >