बच्चा चोरी के शक में मानसिक रोगी और दिव्यांग को पीटा

गावां के तराय में युवक को पीटा गावां : शुक्रवार की रात को थाना क्षेत्र के तराय में एक युवक की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. सूचना पर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने चौकीदार को गांव भेजा और युवक को बचाया. पिटाई से घायल युवक को थाना लाया गया, जहां उसका इलाज किया […]

गावां के तराय में युवक को पीटा

गावां : शुक्रवार की रात को थाना क्षेत्र के तराय में एक युवक की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. सूचना पर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने चौकीदार को गांव भेजा और युवक को बचाया.

पिटाई से घायल युवक को थाना लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. छानबीन में पता चला कि वह युवक मानसिक रोगी है और हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के मलकोको गांव का रहनेवाला है. वह अपने पिता के साथ पिहरा अपने मित्र के घर इलाज के लिये आया था. रात में वह मित्र के घर से निकल कर भटकते हुए तराय पहुंच गया, जहां बच्चा चोर समझकर लोगों ने पिटाई कर दी. मामले की सूचना पर युवक के परिजन भी थाना पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >