चेकिंग अभियान में आठ बसें पकड़ायीं

बिना परमिट के सरिया से कोलकाता चलती थीं सभी आठ बसें हजारीबाग रोड : सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश प्रजापति एवं सरिया अंचल पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी की अगुआई में बिना परमिट के सरिया से कोलकाता चलने वाली आठ बसों को पकड़ा गया. चेकिंग अभियान में शामिल अधिकारियों ने सभी के कागजात की जांच की. पदाधिकारियों […]

बिना परमिट के सरिया से कोलकाता चलती थीं सभी आठ बसें

हजारीबाग रोड : सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश प्रजापति एवं सरिया अंचल पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी की अगुआई में बिना परमिट के सरिया से कोलकाता चलने वाली आठ बसों को पकड़ा गया. चेकिंग अभियान में शामिल अधिकारियों ने सभी के कागजात की जांच की. पदाधिकारियों ने बताया कि किसी भी बस संचालक के पास से कोलकाता चलने के लिए रोड परमिट नहीं था.
सभी गाड़ियां गलत तरीके से टूरिस्ट परमिट लेकर प्रतिदिन सवारी ढोने का काम करती थी. जिसकी सूचना लगातार गिरिडीह जिला प्रशासन को मिल रही थी. सभी के कागजात जांच करने के बाद चार बसों को सरिया थाना में जब्त कर रखा गया है. वहीं अन्य चार बसों में सवारी रहने के कारण यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे लेकर बॉन्ड पर छोड़ा गया. छोड़े गए सभी चार बसों को आवश्यक कागजात के साथ 48 घंटे के अंदर सरिया थाना में जमा करने की बात कही गयी है. अभियान के दौरान दर्जनों पुलिस के जवान एवं गिरिडीह जिला परिवहन विभाग कई कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >