अभद्र व्यवहार करने व छिनतई का आरोप

पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज गिरिडीह : अपने बच्चों के साथ रह रही एक महिला के साथ घर में घुसकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने, मारपीट करने व छिनतई करने का एक मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर मंगलवार को पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला का कहना है कि वह […]

पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज

गिरिडीह : अपने बच्चों के साथ रह रही एक महिला के साथ घर में घुसकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने, मारपीट करने व छिनतई करने का एक मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर मंगलवार को पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ पचंबा थाना क्षेत्र के तेतरिया फिल्ड के समीप मकान में रहती है.
सोमवार की रात को उसके दरवाजे पर पचंबा शांतिनगर का विशाल मंडल अपने चार साथियों के साथ नशे में धुत होकर आया और गाली देने लगा. जब उसने दरवाजा खोला तो चारों उसके घर के अंदर आ गये और गाली देकर कहा कि 10 हजार देंगे हमारे साथ चलो. विरोध करने पर मारपीट की. उसके बच्चों ने शोर मचाते हुए अपने चाचा को फोन किया.
इसके बाद पुलिस को फोन किया गया. पुलिस की बात सुनकर सभी आरोपी भागने लगे. इस दौरान उसके गले से आरोपियों ने सोने का चैन भी छीन लिया. थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >