साइबर क्राइम में पांच गिरफ्तार, एक फरार

गिरिडीह : साइबर थाना की पुलिस ने चपुआडीह-बिशनपुर से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक बाइक समेत कई मोबाइल, एटीएम व अन्य सामान जब्त किया है. जानकारी के अनुसार गिरिडीह साइबर थाना के पुअनि सुरेश कुमार मंडल साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिये साइबर थाना के […]

गिरिडीह : साइबर थाना की पुलिस ने चपुआडीह-बिशनपुर से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक बाइक समेत कई मोबाइल, एटीएम व अन्य सामान जब्त किया है. जानकारी के अनुसार गिरिडीह साइबर थाना के पुअनि सुरेश कुमार मंडल साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिये साइबर थाना के सअनि राकेश रौशन पांडेय व पुलिस जवानों के साथ समकालीन छापेमारी अभियान में निकले थे.

इसी बीच सूचना मिली कि बिशनपुर में निरंजन मंडल(पिता बिरजू मंडल) के घर की छत पर आधा दर्जन साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बन लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं. तत्काल वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी. सूचना पर गिरिडीह से भी पुलिस बल पहुंची और पुलिस ने चारों ओर से उक्त मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने निरंजन मंडल(पिता बिरजू मंडल), प्रद्युमन मंडल (पिता लखन मंडल), गणेश कुमार दास, रामलखन दास (पिता गोविंद दास) एवं विनोद कुमार मंडल (पिता गोपाल मंडल) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, कई मोबाइल व एटीएम जब्त किया है.

इस दौरान एक युवक सागर उर्फ बच्चू मंडल(चामलिटी-अहिल्यापुर) फरार हो गया. पुअनि सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि फरार सागर मंडल पर अहिल्यापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है और वह फरार चल रहा है. इधर, पुलिस ने मामले को लेकर कांड संख्या 22/19 दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >