सरिया. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हजारीबाग रोड ने रविवार को विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में चेकिंग अभियान चलाया. नेतृत्व एसआई लखन देव सिंह कर रहे थे. इस संबंध में आरपीएफ एसआई लखन देव सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार रविवार को गया धनबाद इएमयू एक्सप्रेस, आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दिव्यांग कोच में इअधिकृत रूप से सफर करने के आरोप में एक यात्री को पकड़ा गया. उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 155 के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं, महिला कोच में सफर करने के आरोप में 14 पुरुष रेल यात्रियों को खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत मामला दर्ज किया गया. नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 159 कायम की गयी. सभी पकड़े गये 18 व्यक्तियों को ऑनलाइन रेलवे दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया. पकड़े गये सभी आरोपियों ने अपना अपराध को कबूल किया. इसके बाद दंडाधिकारी ने सभी पर जुर्माना लगाया. पकड़े गये सभी यात्रा निर्धारित जुर्माना राशि देकर छूटेय श्री सिंह ने बताया कि रेलवे में सुरक्षित यात्रा करने नियम का पालन करें.
संवाददाता:लक्ष्मी नारायण पांडेयडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
