सीसीटीवी कैमरा को लेकर दुकानदारों में नोकझोंक

गिरिडीह : शहर के गद्दी मुहल्ला में सीसीटीवी कैमरा को लेकर दो दवा दुकानदारों में जमकर नोकझोंक हो गयी. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने पुलिस बल की दो टीम को मौके पर भेजा. पुलिस के सामने भी दोनों भिड़ने को तैयार थे, लेकिन पुलिस ने ��िसी तरह दोनों […]

गिरिडीह : शहर के गद्दी मुहल्ला में सीसीटीवी कैमरा को लेकर दो दवा दुकानदारों में जमकर नोकझोंक हो गयी. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने पुलिस बल की दो टीम को मौके पर भेजा. पुलिस के सामने भी दोनों भिड़ने को तैयार थे, लेकिन पुलिस ने किसी तरह दोनों को शांत करवाया.

इस दौरान दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे पर अपनी दुकान की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाने का आरोप लगाया. दोनों का कहना था कि जान बूझकर कैमरा लगाया गया है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कैमरा को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ रहे थे. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया और दोनों को कैमरा हटाने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >