सीसीटीवी कैमरा को लेकर दुकानदारों में नोकझोंक

गिरिडीह : शहर के गद्दी मुहल्ला में सीसीटीवी कैमरा को लेकर दो दवा दुकानदारों में जमकर नोकझोंक हो गयी. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने पुलिस बल की दो टीम को मौके पर भेजा. पुलिस के सामने भी दोनों भिड़ने को तैयार थे, लेकिन पुलिस ने किसी तरह दोनों […]

गिरिडीह : शहर के गद्दी मुहल्ला में सीसीटीवी कैमरा को लेकर दो दवा दुकानदारों में जमकर नोकझोंक हो गयी. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने पुलिस बल की दो टीम को मौके पर भेजा. पुलिस के सामने भी दोनों भिड़ने को तैयार थे, लेकिन पुलिस ने किसी तरह दोनों को शांत करवाया.

इस दौरान दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे पर अपनी दुकान की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाने का आरोप लगाया. दोनों का कहना था कि जान बूझकर कैमरा लगाया गया है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कैमरा को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ रहे थे. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया और दोनों को कैमरा हटाने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >