लुटने से बाल-बाल बचा शोरूम संचालक

बेंगाबाद : गिरिडीह से आवश्यक कार्य निपटाकर बाइक से वापस बेंगाबाद के केंदुआगढ़ा गांव लौट रहे शोरूम संचालक गुरुवार की रात लूटने से बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना उन्होंने बेंगाबाद पुलिस को दे दी है. बताया जाता है कि मोतीलेदा पंचायत के केंदुआगढ़ा निवासी बिरेंद्र वर्मा बारासोली मोड़ पर आर्यन आॅटोमोबाइल बाइक शोरूम का […]

बेंगाबाद : गिरिडीह से आवश्यक कार्य निपटाकर बाइक से वापस बेंगाबाद के केंदुआगढ़ा गांव लौट रहे शोरूम संचालक गुरुवार की रात लूटने से बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना उन्होंने बेंगाबाद पुलिस को दे दी है. बताया जाता है कि मोतीलेदा पंचायत के केंदुआगढ़ा निवासी बिरेंद्र वर्मा बारासोली मोड़ पर आर्यन आॅटोमोबाइल बाइक शोरूम का संचालन करते हैं. वह गिरिडीह से आवश्यक कार्य निपटाकर गुरुवार की रात दस बजे बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे.

खंडोली मोड़ स्थित स्पीड ब्रेकर के पास जैसे ही उसकी बाइक की रफ्तार कम हुई पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो लोग नजदीक पहुंच गये और एक ने उसके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया. जिससे असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया. बाद में किसी तरह वहां से भाग निकला. इधर बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >