करंट की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह व पतालडीह गांव में ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से तीन मवेशी मर गये. बुधवार की सुबह नौ बजे जलखरियोडीह गांव के पास करंट से दो मवेशी की मौत हो गयी. बताया जाता है की जलखरियोडीह गांव के बगल स्थित टांड़ में ग्यारह हजार वोल्ट […]

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह व पतालडीह गांव में ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से तीन मवेशी मर गये. बुधवार की सुबह नौ बजे जलखरियोडीह गांव के पास करंट से दो मवेशी की मौत हो गयी. बताया जाता है की जलखरियोडीह गांव के बगल स्थित टांड़ में ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार गिरा हुआ था.

इसी बीच बुधवार की सुबह में चरने गयी जलखरियोडीह के नवीन राय व प्रदीप राय के एक-एक गाय की मौत हो गयी. वहीं बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे पतालडीह गांव में ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से लालजीत पंडित के एक बैल की मौत हो गयी. भुक्तभोगी किसानों ने ऊर्जा विभाग से मुआवजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >