इलाज के दौरान मिस्त्री की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेजा देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम रहे मिस्त्री की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर देवरी पुलिस ने शव को […]

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेजा

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो स्थित एक फर्नीचर दुकान में काम रहे मिस्त्री की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर देवरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि देवरी थाना क्षेत्र की मारुडीह पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव निवासी सुधीर राय (45 वर्ष) मंडरो बाजार में एक फर्नीचर दुकान में मिस्त्री का काम करता था.
मंगलवार शाम को काम करने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. फर्नीचर दुकान के मालिक उसे इलाज के लिए गिरिडीह ले गया. जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम रास्ते में ही मौत हो गयी. इधर, मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. मृतक की पत्नी ने आवेदन देकर पति की मौत बीमारी से होने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >