रिजल्ट सुधारने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा छात्र

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के एक छात्र को अपने रिजल्ट में सुधार के लिए कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठना महंगा पड़ गया. सेम तीन (फिजिक्स) के छात्र प्रियांशु शेखर कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठा रहा, पर कॉलेज प्रशासन ने उसकी सुध नहीं ली. देर शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना पर आयी मुफस्सिल […]

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के एक छात्र को अपने रिजल्ट में सुधार के लिए कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठना महंगा पड़ गया. सेम तीन (फिजिक्स) के छात्र प्रियांशु शेखर कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठा रहा, पर कॉलेज प्रशासन ने उसकी सुध नहीं ली. देर शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना पर आयी मुफस्सिल पुलिस छात्र को अपने साथ थाना ले गयी.

कॉलेज से लेकर थाना तक : स्नातक सेम तीन के छात्र प्रियांशु का रिजल्ट प्रमोट किया गया था. छात्र का आरोप है कि परीक्षा ठीक रहने के बावजूद आंतरिक परीक्षा में प्रोमोट कर दिया गया. बुधवार को वह रिजल्ट में सुधार को लेकर आवेदन देने पहुंचा तो प्रिंसिपल ने आवेदन नहीं लिया और न उसकी कोई बात सुनी. बाद में वह कॉलेज कैंपस में ही भूख हड़ताल पर बैठ गया. शाम साढ़े छह बजे उसे मुफस्सिल थाना पुलिस अपने साथ ले गयी. इस बाबत अभाविप के नगर मंत्री रूपेश स्वर्णकार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की गलती है तो मामले की जांच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >