बैग में रखा मोबाइल ब्लास्ट

महिला समेत परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे सरस्वती महिला समूह की अध्यक्ष है महिला सरकार की ओर से दिया गया था मोबाइल गिरिडीह : बैग में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गये. घटना शहर के बस पड़ााव के समीप की है. मंगलवार को बेंगाबाद थाना […]

महिला समेत परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे

सरस्वती महिला समूह की अध्यक्ष है महिला
सरकार की ओर से दिया गया था मोबाइल
गिरिडीह : बैग में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गये. घटना शहर के बस पड़ााव के समीप की है. मंगलवार को बेंगाबाद थाना इलाके के तेलोनारी निवासी मनोज गोस्वामी अपनी पत्नी सुशीला देवी व दो बच्चों को लेकर एक ही बाइक पर सवार होकर बोकारो से अपने घर जा रहा था.
दोपहर चार बजे जब मनोज बस पड़ाव के पास पहुंचा तो अचानक उसकी पत्नी के बैग में ब्लास्ट के साथ आग लग गयी. ब्लास्ट होते ही सुशीला ने अपना बैग फेंक दिया और मनोज ने बाइक को रोका. इसके बाद बैग में लगी आग को बुझाने के बाद जांच की तो देखा कि मोबाइल में ब्लास्ट हुआ था.
मनोज गोस्वामी ने बताया कि बताया कि मोबाइल उसकी पत्नी का है और संभवत: बैट्री फंटने के कारण ही यह घटना घटी है. इधर, सुशीला देवी ने बताया कि वह गांव में चल रही सरस्वती महिला समूह की अध्यक्ष है और उसे वह मोबाइल उसे सरकार की ओर से दिया गया था.. बताया कि बैग में मोबाइल के साथ कुछ रुपये व कपड़े भी रखे हुए थे जो आग लगने से जल गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >