पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मारपीट कर घर से भगाने का लगाया आरोप गिरिडीह : मारपीट कर घर से भगा दिये जाने को लेकर मुफस्सिल थाना में ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित भंडारीडीह की वीणा देवी ने पति राजकुमार दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में वीणा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ में रहती है. प्राथमिकी में वीणा ने […]

मारपीट कर घर से भगाने का लगाया आरोप

गिरिडीह : मारपीट कर घर से भगा दिये जाने को लेकर मुफस्सिल थाना में ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित भंडारीडीह की वीणा देवी ने पति राजकुमार दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वर्तमान में वीणा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ में रहती है.
प्राथमिकी में वीणा ने कहा है कि उसकी शादी राजकुमार दास से 2010 में हुई थी. शादी के बाद वह मायके से 50 हजार रुपये मांग कर लाने के लिए कहने लगा तथा उसके लिए मारपीट करने लगा. उसे जहर देने का भी पति प्रयास किया गया. वह मार्च 2018 से अपने मायके हेठलापीठ में रह रही है. उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. उसे तीन बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >