छात्रवृत्ति के आठ सौ रुपये के लिये चार वर्षीय अनिल को साथियों ने मार डाला

बेंगाबाद के बारासोली में 12 वर्षीय छात्र की गला रेतकर हत्या उसके साथियों ने ही कर डाली. यह खुलासा अभिरक्षा में लिये गये छात्रों ने पुलिस के समक्ष किया है. बेंगाबाद : थाना इलाके के बारासोली गांव निवासी मैनेजर मोदी के 12 वर्षीय पुत्र अनिल की हत्या का खुलासा पुलिस ने लगभग कर लिया है. […]

बेंगाबाद के बारासोली में 12 वर्षीय छात्र की गला रेतकर हत्या उसके साथियों ने ही कर डाली. यह खुलासा अभिरक्षा में लिये गये छात्रों ने पुलिस के समक्ष किया है.

बेंगाबाद : थाना इलाके के बारासोली गांव निवासी मैनेजर मोदी के 12 वर्षीय पुत्र अनिल की हत्या का खुलासा पुलिस ने लगभग कर लिया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने सात छात्रों को अपनी अभिरक्षा में रखा है और पूछताछ की है. जिन छात्रों से पुलिस ने पूछताछ की है वे सभी कक्षा पांच से आठ के हैं और अलग-अलग चार गांव के रहनेवाले हैं.
पूछताछ में यह पता चला है कि हत्या का कारण छात्रवृत्ति के आठ सौ रुपये व एमडीएम के दौरान छात्रों के बीच हुआ विवाद रहा है. बताया जाता है कि पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अनिल को छात्रवृत्ति के आठ सौ रुपये मिले थे. इस रकम पर उसके विद्यालय के कुछ छात्रों की नजर थी. साथी अनिल पर पैसे को बांटने का दबाव बना रहे थे इसे लेकर विवाद भी हुआ था. मंगलवार को अनिल को कंचा खेलने के बहाने घर से बुलाया गया. बाद में अनिल के साथ अन्य छात्र गांव के ही एक बांउड्रीवाल के अंदर दीवार फांद कर गये.
इस दौरान कहा-सुनी हुई और अनिल के हाथ-पांव को उसके साथियों ने ही पकड़ लिया और बाद धारदार चाकू से गला रेत दिया. इस घटना का विरोध वहां पर मौजूद एक छात्र ने किया तो उसे चुप रहने को कहा गया. धमकी दी गयी कि चुप नहीं रहने पर उसकी भी हत्या कर दी जायेगी. अभी भी पुलिस इस मामले को लेकर अभिरक्षा में रखे गये सातों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >