शराबी के हमले से पति-पत्नी घायल

बेंगाबाद : शराब के नशे मे धुत होकर रात को हल्ला मचाने का विरोध करने पर शराबी ने एक महिला व उसके पति को पीट डाला, जिसमें दोनों घायल हो गये. मामला भलकुदर का है. भुक्तभोगी चमेली का कहना है कि उसके पड़ोस का एक व्यक्ति प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता […]

बेंगाबाद : शराब के नशे मे धुत होकर रात को हल्ला मचाने का विरोध करने पर शराबी ने एक महिला व उसके पति को पीट डाला, जिसमें दोनों घायल हो गये. मामला भलकुदर का है. भुक्तभोगी चमेली का कहना है कि उसके पड़ोस का एक व्यक्ति प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता है.

मंगलवार की शाम को इस हरकत का विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव में पहुंचे उसके पति अर्जुन हजाम को भी पीटा. मारपीट में घायल पति पत्नी ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी और सरकारी अस्पताल में इलाज कराया. कहा कि इसकी शिकायत पुलिस से की गयी है, जिसके बाद उक्त शराबी उन्हें धमकी दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >