अगलगी में 50 हजार की संपत्ति जली

घोड़थंभा : घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के महेशमरवा पंचायत के टोला नवादा में बुधवार की दोपहर आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया. इस घटना में लगभग 50 हजार की संपत्ति जल गयी. पीड़ित मो. शमीम ने बताया कि घर के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे. आग लगने की सूचना पाकर […]

घोड़थंभा : घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के महेशमरवा पंचायत के टोला नवादा में बुधवार की दोपहर आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया. इस घटना में लगभग 50 हजार की संपत्ति जल गयी. पीड़ित मो. शमीम ने बताया कि घर के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे. आग लगने की सूचना पाकर सभी दौड़कर पहुंचे, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी.

बगल स्थित कुएं में मशीन लगाकर आग पर काबू पाया गया. भुक्तभोगी ने बताया कि अगलगी की इस घटना में एक क्विंटल गेंहू, 10 क्विंटल धान, करीब 5 हजार के आभूषण व कपड़े जलकर खाक हो गये. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है. मौके पर पहुंचे मुखिया शालिग्राम राय ने पीड़ित को संबंधित विभाग से मुआवजा दिलाने का प्रयास करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >