झारखंड में महागठबंधन कोई चुनौती नहीं : अशोक

भाजपा के शक्ति सम्मेलन को लेकर प्रभारी पहुंचे धनबाद धनबाद : महागामा के विधायक तथा भाजपा के धनबाद लोकसभा सीट के प्रभारी अशोक भगत ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन कोई चुनौती नहीं है. झामुमो, कांग्रेस में सबको लेकर चलने की क्षमता नहीं है.शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में श्री […]

भाजपा के शक्ति सम्मेलन को लेकर प्रभारी पहुंचे धनबाद

धनबाद : महागामा के विधायक तथा भाजपा के धनबाद लोकसभा सीट के प्रभारी अशोक भगत ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन कोई चुनौती नहीं है. झामुमो, कांग्रेस में सबको लेकर चलने की क्षमता नहीं है.शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में श्री भगत ने कहा कि गिरिडीह में रविवार को तीन लोकसभा सीट के शक्ति केंद्र (बूथ स्तर) के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गयी हैै. इधर, कल के सम्मेलन में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल, बाघमारा के विधायक ढुलू महतो समेत कोयलांचल के कई दिग्गज भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >