गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डाॅ अजय मुरारी ने कहा कि काउंटर के सामने का हिस्सा पूरी तरह से जर्जर हो गया है. छत का हिस्सा भी टूट कर गिर रहा है जो काफी खतरनाक है. कहा कि यह एक गंभीर समस्या है, जिसके निदान के लिए लगातार पहल की जा रही है. जल्द ही जर्जर कमरों व छत की मरम्मत करायी जाएगी. इसके लिए विश्व विद्यालय प्रशासन ने पैसे की डिमांड भी की गयी है. उम्मीद है कि एक से दो माह के अंदर इसकी मरम्मत करवा ली जायेगी.
जीटी रोड में दबिश के बाद रास्ते को बदला था तस्करों ने
पुलिसिया पूछताछ में यह बात भी सामने आयी कि कोयला की तस्करी का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था. पूर्व में यह खेल जीटी रोड से हो रहा था. हाल के दिनों में जीटी रोड पर गिरिडीह पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद तस्करों ने ट्रकों का रूट ही चेंज कर दिया था. इस बार कोयला को लेकर तस्कर जामताड़ा के रास्ते गिरिडीह पहुंचे थे और गांडेय-बेंगाबाद के रास्ते सभी ट्रक बिहार की ओर निकल जाता. ड्राइवरों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस मामले में शामिल सफेदपोशों की तलाश कर रही है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने जिन आठ ट्रकों व उसके चालकों को गिरफ्तार किया है उनमें डब्ल्यूबी 37 सी/9677 के चालक देवघर के देवीपुर निवासी राजन पंडित, जेएच 10एएस/8868 के चालक बिहार के नवादा जिले के अकौना निवासी विनोद महतो, जेएच 10डीए /7453 के चालक नवादा के वजीरगंज निवासी अर्जुन यादव, जेएच 10 यू /3822 के चालक नवादा के अकौना निवासी सुधाकर कुमार, डब्ल्यूबी 15 बी/7433 के चालक पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिला के सीतारामपुर के रामकुमार साव, डब्लयूबी 37 डी /6565 के चालक मुंगेर के धनिकलाल यादव, डब्ल्यूबी 37 डी /6576 के चालक मुंगेर के रंजीत यादव व जेएच 2 डब्ल्यूओ/4719 के चालक नवादा के महाराजगंज निवासी जयराम कुमार राय शामिल हैं.
