अधेड़ ने फांसी लगा दी जान

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की असको पंचायत के खोजारटोल निवासी अयोध्या महथा (49) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर के अंदर कमरे में लगे पंखा के हुक में कपड़े के फंदे में झूलता पाया गया. घटना रविवार देर रात की है. मृतक अयोध्या महथा ताड़ी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता […]

देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की असको पंचायत के खोजारटोल निवासी अयोध्या महथा (49) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर के अंदर कमरे में लगे पंखा के हुक में कपड़े के फंदे में झूलता पाया गया. घटना रविवार देर रात की है. मृतक अयोध्या महथा ताड़ी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था.
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुखिया श्यामसुंदर दास ने परिजनों को ढांढस बंधाया. मृतक के पुत्र गौतम महथा के मुताबिक रविवार की देर रात को उसकी पत्नी आरती देवी ने फोन कर बताया कि उनके पिता अयोध्या महथा खाना खाकर कमरे के अंदर चले गये और कमरे को अंदर से बंद कर लिया है.
बाद में खिड़की से झांक कर देखा तो वे फांसी के फंदे में झूल रहे थे. सूचना पर पड़ोस के लोग जुटे और दरवाजा की कुंडी को तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया. इधर मामले की सूचना पर सअनि धंजीव कुमार सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हालांकि आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.
मंझले भाई ने भी लगायी थी फांसी : इधर परिजनों ने बताया कि मृतक अयोध्या महथा के मंझले भाई कामदेव महथा ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. एक वर्ष के अंदर दो भाई की फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की घटना से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे.
मामले की हो रही है जांच : थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. मृतक के पुत्र द्वारा जानकारी दी गयी है कि अयोध्या महथा ने आत्महत्या की है. वे तनाव में रहते थे. मामले की जांच की जा रही है. पुत्र द्वारा दिये गये आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >