शहीद नयमन कुजूर के ससुराल में न सड़क, न बिजली, न शौचालय

डुमरी : शहीद नयमन कुजूर की पत्नी वीणा तिग्गा अपने परिवार से मिलने अपने मायके गांव कटईटोली पहुंची. डुमरी के प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश ने शहीद की पत्नी से मुलाकात कर कटईटोली गांव के विकास व समस्याओं के बारे में जानकारी ली. शहीद की पत्नी ने कहा कि कटईटोली के ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी, शौचालय […]

डुमरी : शहीद नयमन कुजूर की पत्नी वीणा तिग्गा अपने परिवार से मिलने अपने मायके गांव कटईटोली पहुंची. डुमरी के प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश ने शहीद की पत्नी से मुलाकात कर कटईटोली गांव के विकास व समस्याओं के बारे में जानकारी ली. शहीद की पत्नी ने कहा कि कटईटोली के ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है.
जो स्थिति मेरे ससुराल उरू गांव की है. वही हाल कटईटोली गांव की भी है. उरू गांव में पानी, बिजली, शौचालय नहीं है. यहां भी सड़क, बिजली, शौचालय, पानी की व्यवस्था नहीं है. इस गांव में 70 घर है. गांव का विद्यालय बंद होने के बारे में कहा गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए एकमात्र विद्यालय है. विद्यालय बंद होना एक दुखद घटना है.
विभाग गांव के स्कूल को चालू करे. गांव तक जाने वाली सड़क पगडंडी है. बरसात हो या अन्य दिन. लोगों को परेशानी होती है. वीणा तिग्गा ने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. मगर इस गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं है. सरकार एक ओर कहती है कि हर घर तक बिजली पहुंचायेंगे. लेकिन कटईटोली में पोल गड़ा है.
बिजली नहीं पहुंची है. स्वच्छ भारत मिशन फेल है. हमारे गांव में शौचालय नहीं बना है. उन्होंने कहा कि मुझे सरकार से उम्मीद है कि इस गांव के ग्रामीणों को भी विकास योजनाओं का लाभ दे. गांव में भी विकास का काम हो. सरकार ग्रामीणों को आयवृद्धि की योजनाएं दे. ताकि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >