बच्ची के अपहरण का आरोपी पकड़ाया

डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी से एक ढाई वर्षीय बच्चे की अपहरण के आरोपी को 24 घंटे के अंदर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से वाघोली बिगहा थाना रामपुर चोराम( बिहार) से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्चे को आरोपी के चुंगल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. […]

डुमरी : निमियाघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी से एक ढाई वर्षीय बच्चे की अपहरण के आरोपी को 24 घंटे के अंदर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से वाघोली बिगहा थाना रामपुर चोराम( बिहार) से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्चे को आरोपी के चुंगल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया.
बता दें कि बुधवार को बच्चे के पिता शंकर यादव ने इस संबंध थाना में आवेदन देकर जहानाबाद के बिपिनचंद यादव पर फिरौती व अपहरण करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी थी. थाना को दिये आवेदन में शंकर ने कहा था कि बिपिनचंद उसके ढाई वर्षीय पुत्र धीरज यादव का अपहरण कर लिया है. साथ ही उसने मेरी पत्नी रीता देवी का मोबाइल भी ले गया है. बताया जाता है कि आरोपी बिहार से दुधारू मवेशी का कारोबार करता है और वह विगत तीन-चार दिनों से शंकर यादव के घर पर ही रह रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >