गिरिडीह : हाथियों ने बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला

गिरिडीह : सदर प्रखंड की जशपुर पंचायत के कोल्हरिया गांव में शनिवार की देर शाम को हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. कई लोग गांव छोड़कर भाग गये. तो कई लोग घर की छत पर जा चढ़े हैं. शनिवार की सुबह […]

गिरिडीह : सदर प्रखंड की जशपुर पंचायत के कोल्हरिया गांव में शनिवार की देर शाम को हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. कई लोग गांव छोड़कर भाग गये.

तो कई लोग घर की छत पर जा चढ़े हैं. शनिवार की सुबह जसपुर के गोंदलिया जोर में चार घरों को तोड़ने के बाद हाथियों का झुंड पंचायत के जंगल में ही आश्रय लिये हुआ था. शाम लगभग 8 बजे 22 हाथियों का यह झुंड पंचायत के कोल्हरिया गांव में प्रवेश कर गया. इस दौरान गोपी कृष्ण सिंह (70) हाथियों के झुंड के बीच फंस गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >