अवैध खदानों पर छापा, कोयला बरामद, सीसीएल की कबरीबाद माइंस में कार्रवाई

गिरिडीह : सीसीएल की कबरीबाद माइंस से सटे इलाके में कोयला की अवैध खदान के संचालन की सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस व सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की. थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र की अगुआई में की गयी छापेमारी के दौरान मजदूर व संचालक फरार हो गये. बाद में मौके से चार टन कोयला […]

गिरिडीह : सीसीएल की कबरीबाद माइंस से सटे इलाके में कोयला की अवैध खदान के संचालन की सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस व सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की. थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र की अगुआई में की गयी छापेमारी के दौरान मजदूर व संचालक फरार हो गये.
बाद में मौके से चार टन कोयला बरामद किया गया. वहीं जिन सामानों से अवैध खनन किया जा रहा था,उसे आग के हवाले कर दिया गया. थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आगे भी यह अभियान चलेगा. इस दौरान सुरक्षा विभाग के सहायक निरीक्षक ओमप्रकाश दास भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >