बगोदर : ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो घायल

बगोदर : बगोदर थाना के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार दोपहर की है. बताया जाता है कि हजारीबाग रोड से आ रहे एक ट्रक ने बगोदर जीटी रोड नीचे बाजार की ओर से आ रही एक बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक पर सवार […]

बगोदर : बगोदर थाना के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार दोपहर की है. बताया जाता है कि हजारीबाग रोड से आ रहे एक ट्रक ने बगोदर जीटी रोड नीचे बाजार की ओर से आ रही एक बाइक को चपेट में ले लिया. बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला.
घायलों में विजय राम, नवीन कुमार गुप्ता शामिल हैं. दोनों सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह के रहने वाले है. घायल ट्रक के नीचे जा घुसे थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला. घायलों का इलाज बगोदर-हरिहर धाम रोड के पाटलावती नर्सिंग होम में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >