63 मवेशी लदे तीन वाहन जब्त, सात गिरफ्तार

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना प्रभारी की अगुआई में सोमवार को बेंगाबाद चौक पर छापेमारी अभियान चलाकर तीन वाहनों में लदे 63 मवेशियों सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस सबंध में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 236/18) दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि जब्त तीन […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना प्रभारी की अगुआई में सोमवार को बेंगाबाद चौक पर छापेमारी अभियान चलाकर तीन वाहनों में लदे 63 मवेशियों सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस सबंध में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 236/18) दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि जब्त तीन ट्रकों में 37 दुधारू गाय और 26 छोटे बछड़े हैं.
पुलिस ने इस मामले में बिहिया-भोजपुर के नंद कुमार, रामकुमार यादव, अमरजीत चौधरी, भोजपुर-बिहार के एतवारू यादव, जोधन यादव, त्रिलोकी यादव व बक्सर के अकील यादव को गिरफ्तार कर गिरिडीह भेज दिया है. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ट्रक चालक और मवेशियों के व्यापारी हैं. तीनों वाहन बिहार से पश्चिम बंगाल जा रहे थे. इधर जब्त मवेशियों व वाहनों को छछंदो स्थित एक डेयरी फॉर्म संचालक के जिम्मे सौंपा गया है. डेयरी संचालक प्रति गाय दो सौ रुपये की दर से भुगतान लेकर मवेशियों के चारा पानी का प्रबंध कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >